हांसी: ब्यूटी पार्लर में चोरी, शटर तोड़कर घुसा चोर, ₹40 हजार और सामान लेकर भागा, वीडियो में कैद
Hansi, Hissar | Aug 2, 2025 हिसार में एक ब्यूटी पार्लर से चोरों ने 40 हजार रुपए कैश और सामान चुरा लिया। घटना हांसी के एसडी महिला कॉलेज के नजदीक स्थित एक ब्यूटी पार्लर की। वारदात की खास बात यह रही कि सीसीटीवी फुटेज में चोर दराज से पैसे निकालते ही उन्हें माथे से लगाता और चूमता हुआ दिखाई दिया।ब्यूटी पार्लर संचालिका सोनम ने बताया कि वह पिछले दो साल से मेकअप स्टूडियो चला रही हैं।