हांसी: DRDO महिला कर्मी के पर्स से कैश-जेवर चोरी, रक्षाबंधन की खरीदारी के दौरान वारदात, CCTV में कैद 3 महिलाएं
Hansi, Hissar | Aug 8, 2025 हिसार के हांसी में रक्षाबंधन की खरीदारी के दौरान एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है।रक्षा मंत्रालय के डीआरडीओ में कार्यरत महिला कर्मचारी का पर्स तीन महिलाओं ने चुपके से चुरा लिया। घटना शुक्रवार की है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार हीना अपने पति हिमांशु के साथ रक्षाबंधन की खरीदारी कर रही थी