नौतनवा: भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 522 और 524/08 के पास से तस्करी का सामान बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
मंगलवार को सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी खनुआ और हरदीडाली के जवानों ने भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 522 और 524/08 के पास से लेडिज शूट , थान का कपड़ा, चीनी, बाइक, साइकिल सहित दो तस्कर को पकड़ कर अग्रिम कार्रवाई हेतु नौतनवां कस्टम को सौंप दिया है। डिप्टी कमांडेंट अभिनव कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी है।