नौतनवा: नौडिहवा और सेमरतर चौराहे के बीच ईट भट्ठा के सामने अनियंत्रित बाईक से गिरकर नाना और नाती हुए घायल
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के नौडिहवा और सेमरतर चौराहे के बीच ईट भट्ठा के सामने नौतनवां ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर मंगलवार की दोपहर में अनियंत्रित बाईक से गिरकर नाना और नाती गम्भीर रूप से घायल हो गये।आस पास के लोगों की मदद से एम्बुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी रतनपुर में लाया गया जहां प्राथमिक उपचार चल रहा है।