नौतनवा: तहसील सभागार नौतनवां में कोटेदारों को नई ई पॉस मशीन से राशन वितरण के लिए प्रशिक्षण दिया गया
नौतनवां तहसील सभागार नौतनवां में सोमवार को लक्ष्मीपुर तथा नौतनवां ब्लाक के कोटेदारों को राशन वितरण करने के लिए नई ई पास मशीन तथा ई कांटा का एक दिवसीय प्रशिक्षण ट्रेनर द्वारा दिया गया जिसमें दोनों ब्लाक के कोटेदारों ने प्रशिक्षण लिया। जिसमें ट्रेनर ने कोटेदारों को राशन वितरण के दौरान मशीन का संचालन करने का तरीका बताया।