नौतनवा: धानी क्षेत्र में संचारी दस्तक एवं मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया
मंगलवार को विकास खंड धानी के ग्राम पंचायत बैसार,नौसागर,नगवा और चौका में संचारी दस्तक एवं मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी धानी मनोज यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। स्वास्थ्य एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वाधान में निकाली गई इस रैली में ए.एन.एम.आशा कार्यकत्री,आंगनवाड़ी कार्यकत्री और परिषदीय स्कूली बच्चों ने मिलकर क्षेत्र में भ्रमण किया।