नौतनवा: हरदीडाली गांव बड़का टोला में शोपीस बनी लाखों खर्च कर बनी पानी की टंकी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के हरदीडाली गांव बड़का टोला में लाखों की लागत से बनी पानी की टंकी बेमतलब साबित हो रही है। धीरे-धीरे गर्मियों के मौसम शुरू हो गए। लगभग तीन माह बीत गए लेकिन ओभरहैंड टैंक से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रहा है। यहां के लोग शुद्ध पेयजल की सुविधा से वंचित है। जिससे तंग आकर ग्रामीणों ने ओभरहैंड टैंक के पास खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया है।