गुना: गुना के समाजसेवी ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश से भटके तीन मानसिक बीमार लोगों को परिवारों से मिलाया
Guna, Guna | Apr 27, 2026 गुना में समाजसेवी प्रमोद भार्गव ने एक बार फिर मानवता का परिचय दिया। 27 अप्रैल को बताया, म्याना क्षेत्र में मानसिक कमजोर रामसखी अहिरवार भटक कर पहुंच गई थी राजस्थान के बारां जिले से लापता राधा बेरवा बिछड़ कर गुना आ गई और कुंभराज रेलवे स्टेशन पर यूपी के जालौन निवासी युवक विशाल विश्वकर्मा अहमदाबाद जाते समय भटक गया। तीनों को पुलिस मदद से परिवारो को खोज कर मिलाया।