चास: भू-माफियाओं का दुस्साहस 16 साल बाद आए कोर्ट के आदेश का भी विरोध,बिना कार्रवाई लौटे पुलिस और प्रशासन
Chas, Bokaro | Jun 7, 2026 बोकारो जिला के चास थाना क्षेत्र के सुभाष कोऑपरेटिव से जमीन विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ कथित भू-माफियाओं में न तो न्यायालय का खौफ दिख रहा है और न ही पुलिस-प्रशासन का। आज रविवार को बताया गया कि 10 डिसमिल जमीन को लेकर साल 2010 से चल रहे केस में कोर्ट ने जमीन मालिक के पक्ष में फैसला सुनाया था।