अतरी: फिरोजपुर गांव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Atri, Gaya | May 10, 2026 अतरी थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में 26 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान सोनम कुमारी के रूप में की गई है, जो विनय कुमार की पत्नी बताई जाती है।घटना की सूचना मिलते ही अतरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।