दतिया नगर: दिव्यांग युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में आरोपी कमल दांगी की ज़िला न्यायालय ने जमानत याचिका की खारिज
दतिया में एक गंभीर आपराधिक मामले में न्यायालय ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। रिंग रोड क्षेत्र की मानसिक रूप से कमजोर दिव्यांग युवती के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार आरोपी कमल पुत्र भज्जू दांगी को राहत नहीं मिली। बुधवार रात 09 बजे पैरविकर्ता वकील ने बताया कि मामले में 29 दिसंबर 2025 को फरियादी ने कोतवाली गुमशुदगी दर्ज कराई थी।