रायडीह: मौसम की मार बेअसर, बंगाल, असम और पांडुचेरी में भाजपा की जीत पर मांझाटोली चौक में गूंजे जयकारे
Raidih, Gumla | May 4, 2026 रायडीह प्रखंड क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला। असम, बंगाल और पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और जगह-जगह जश्न मनाया गया।इसी क्रम में मांझाटोली शंख मोड़ पर सोमवार शाम करीब 6:30 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जोरदार जश्न मनाया।