Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित शिक्षक युद्धवीर टंडन से बातचीत...! #himachal #award

Chamba, Chamba | Jan 26, 2026

MORE NEWS

चुराह में भारी बारिश का असर
बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर सतरूडी नाला उफान पर, दर्जनों वाहन फंसे

सुरेंद्र ठाकुर 
चम्बा 12 अगस्त 
चुराह उपमंडल के बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर बुधवार सुबह भारी बारिश के चलते सतरूडी नाले में अचानक बाढ़ आ गई। तेज बहाव के कारण किलाड़ से तीसा की ओर मटर लेकर आ रही पिकअप सहित कई टैक्सियां और अन्य वाहन बीच रास्ते में फंस गए।
सुबह पहाड़ों से अचानक भारी मात्रा में पानी आने के बाद नाला उफान पर आ गया, जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। तेज बहाव के चलते वाहन चालक जोखिम उठाकर आगे नहीं बढ़ सके।
घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। विभाग द्वारा नाले में आए मलबे को हटाकर मार्ग को जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Pangi Live News ओर से वाहन चालकों से अपील है कि नाले में पानी का बहाव कम होने तक जोखिम न उठाएं और सुरक्षित स्थान पर ही रुकें।

चुराह में भारी बारिश का असर बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर सतरूडी नाला उफान पर, दर्जनों वाहन फंसे सुरेंद्र ठाकुर चम्बा 12 अगस्त चुराह उपमंडल के बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर बुधवार सुबह भारी बारिश के चलते सतरूडी नाले में अचानक बाढ़ आ गई। तेज बहाव के कारण किलाड़ से तीसा की ओर मटर लेकर आ रही पिकअप सहित कई टैक्सियां और अन्य वाहन बीच रास्ते में फंस गए। सुबह पहाड़ों से अचानक भारी मात्रा में पानी आने के बाद नाला उफान पर आ गया, जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। तेज बहाव के चलते वाहन चालक जोखिम उठाकर आगे नहीं बढ़ सके। घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। विभाग द्वारा नाले में आए मलबे को हटाकर मार्ग को जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। Pangi Live News ओर से वाहन चालकों से अपील है कि नाले में पानी का बहाव कम होने तक जोखिम न उठाएं और सुरक्षित स्थान पर ही रुकें।

Chamba, Chamba | Aug 12, 2026

परेल पुल से मासूम को रावी नदी में फेंकने की सूचना, आरोपी हिरासत में; पुलिस-NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

सुरेंद्र ठाकुर
चम्बा, 12 अगस्त 2026

चम्बा जिला के परेल पुल के समीप एक छह वर्षीय मासूम बच्चे को रावी नदी में फेंकने के आरोप से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में बच्चे के पिता को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि मासूम की तलाश के लिए पुलिस और NDRF की टीमें रावी नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

जानकारी के अनुसार कियानी के साथ लगते गांव डभूंई निवासी हितेश पर अपने छह वर्षीय बेटे गगनदीप उर्फ अक्षु को परेल पुल से रावी नदी में फेंकने का गंभीर आरोप है। बताया जा रहा है कि हितेश परेल में किराए के मकान में रहता है और एक निजी कंपनी में काम करता है। परिवार में पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।

बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे हितेश अपने बेटे को लेकर परेल पुल के पास पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान उसने बच्चे को रावी नदी में फेंक दिया। घटना के कुछ समय बाद आरोपी ने कथित तौर पर 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा कथित तौर पर बच्चे को नदी में फेंकने की बात स्वीकार किए जाने की जानकारी सामने आई है। आरोपी ने उस समय नशे में होने की बात भी कही है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

परिवार ने बताई घटना की जानकारी

आरोपी की मां और बच्चे की दादी बबली के अनुसार, उन्होंने रात करीब साढ़े सात बजे अपने बेटे हितेश को फोन किया था। बातचीत के दौरान उन्होंने उससे उसकी पत्नी के बारे में पूछा, जिस पर उसने फोन बंद करने को कहा। करीब दस मिनट बाद दोबारा फोन करने पर हितेश ने कथित तौर पर बताया कि उसने अपने बेटे को नदी में फेंक दिया है।

बबली के अनुसार यह सुनकर परिवार के लोग सदमे में आ गए। रात के दौरान आरोपी की ओर से अलग-अलग बातें बताए जाने की बात भी सामने आई है। इसके बाद परिवार की ओर से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई और शिकायत दर्ज करवाई गई।

पुलिस-NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

पुलिस अधीक्षक चम्बा विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस को शाम के समय 112 नंबर के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपने बेटे को रावी नदी में फेंक दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि मासूम की तलाश के लिए रावी नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस के साथ NDRF की टीमें भी अभियान में जुटी हुई हैं। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को घटना के संभावित कारण के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

बाइट: विजय सकलानी, पुलिस अधीक्षक चम्बा

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि छह वर्षीय मासूम गगनदीप उर्फ अक्षु आखिर कहां है। रावी नदी में बच्चे की तलाश लगातार जारी है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
#PangiLiveNews #Chamba #ChambaNews #ParelBridge #RaviRiver #NDRF #PoliceSearchOperation #SearchOperation #ChambaPolice #BreakingNews #HimachalNews #HimachalPradesh #Pangi #LatestNews #NewsUpdate 🙏

परेल पुल से मासूम को रावी नदी में फेंकने की सूचना, आरोपी हिरासत में; पुलिस-NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी सुरेंद्र ठाकुर चम्बा, 12 अगस्त 2026 चम्बा जिला के परेल पुल के समीप एक छह वर्षीय मासूम बच्चे को रावी नदी में फेंकने के आरोप से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में बच्चे के पिता को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि मासूम की तलाश के लिए पुलिस और NDRF की टीमें रावी नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। जानकारी के अनुसार कियानी के साथ लगते गांव डभूंई निवासी हितेश पर अपने छह वर्षीय बेटे गगनदीप उर्फ अक्षु को परेल पुल से रावी नदी में फेंकने का गंभीर आरोप है। बताया जा रहा है कि हितेश परेल में किराए के मकान में रहता है और एक निजी कंपनी में काम करता है। परिवार में पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे हितेश अपने बेटे को लेकर परेल पुल के पास पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान उसने बच्चे को रावी नदी में फेंक दिया। घटना के कुछ समय बाद आरोपी ने कथित तौर पर 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा कथित तौर पर बच्चे को नदी में फेंकने की बात स्वीकार किए जाने की जानकारी सामने आई है। आरोपी ने उस समय नशे में होने की बात भी कही है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिवार ने बताई घटना की जानकारी आरोपी की मां और बच्चे की दादी बबली के अनुसार, उन्होंने रात करीब साढ़े सात बजे अपने बेटे हितेश को फोन किया था। बातचीत के दौरान उन्होंने उससे उसकी पत्नी के बारे में पूछा, जिस पर उसने फोन बंद करने को कहा। करीब दस मिनट बाद दोबारा फोन करने पर हितेश ने कथित तौर पर बताया कि उसने अपने बेटे को नदी में फेंक दिया है। बबली के अनुसार यह सुनकर परिवार के लोग सदमे में आ गए। रात के दौरान आरोपी की ओर से अलग-अलग बातें बताए जाने की बात भी सामने आई है। इसके बाद परिवार की ओर से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई और शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस-NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी पुलिस अधीक्षक चम्बा विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस को शाम के समय 112 नंबर के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपने बेटे को रावी नदी में फेंक दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि मासूम की तलाश के लिए रावी नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस के साथ NDRF की टीमें भी अभियान में जुटी हुई हैं। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को घटना के संभावित कारण के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। बाइट: विजय सकलानी, पुलिस अधीक्षक चम्बा फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि छह वर्षीय मासूम गगनदीप उर्फ अक्षु आखिर कहां है। रावी नदी में बच्चे की तलाश लगातार जारी है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। #PangiLiveNews #Chamba #ChambaNews #ParelBridge #RaviRiver #NDRF #PoliceSearchOperation #SearchOperation #ChambaPolice #BreakingNews #HimachalNews #HimachalPradesh #Pangi #LatestNews #NewsUpdate 🙏

Chamba, Chamba | Aug 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने युवाओं को किया HIV/एड्स के प्रति जागरूक

👉पूरी खबर कमेंट बॉक्स में पढ़े 👇👇
#PangiLiveNews #ChambaNews #Chamba #InternationalYouthDay #YouthDay2026 #HIVAwareness #AIDSAwareness #HIVPrevention #HealthAwareness #HealthDepartment #HimachalHealth #HimachalPradesh #YouthAwareness #HealthyLifestyle #DistrictChamba #HealthNews #AwarenessProgram #1097 #HimachalNews 🙏

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने युवाओं को किया HIV/एड्स के प्रति जागरूक 👉पूरी खबर कमेंट बॉक्स में पढ़े 👇👇 #PangiLiveNews #ChambaNews #Chamba #InternationalYouthDay #YouthDay2026 #HIVAwareness #AIDSAwareness #HIVPrevention #HealthAwareness #HealthDepartment #HimachalHealth #HimachalPradesh #YouthAwareness #HealthyLifestyle #DistrictChamba #HealthNews #AwarenessProgram #1097 #HimachalNews 🙏

Chamba, Chamba | Aug 12, 2026