भभुआ: खड़ौरा गांव में घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में फांसी का फंदा लगाकर एक विवाहिता ने आत्महत्या की, कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Jul 11, 2025 खड़ौरा गांव में घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में फांसी का फंदा लगाकर एक विवाहिता ने आत्महत्या कर लिया। आज शुक्रवार को 7 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतका की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के खड़ौरा गांव निवासी भोला राजभर की 19 वर्षीय पत्नी अर्चना देवी बताई जाती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।