भभुआ: देवरजी खुर्द गांव में पति ने शराब पीकर नशे में पत्नी के साथ की मारपीट, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jul 10, 2025 देवरजी खुर्द गांव में पति ने शराब पीकर नशे में पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना गुरुवार की सुबह 9 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक भभुआ थाना क्षेत्र के देवरजी खुर्द गांव निवासी नीरज बिंद की 24 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी बताई जाती है। घायल पत्नी ने बताया कि सुबह में शराब पीकर आए थे जब हमने पूछा कि शराब क्यों पिए तो मारपीट करने लगा।