भभुआ: बेलखुरी गांव के पास एक अनियंत्रित कार ने सीएनजी ऑटो को मारी टक्कर, ऑटो चालक की मौत, कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Jul 11, 2025 बेलखुरी गांव के पास एक अनियंत्रित कार ने सीएनजी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें ऑटो चालक सवार की मौत हो गई। जो यह घटना गुरुवार की देर रात्रि 9:30 बजे की बताई जाती है। मृतक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के चंदौस गांव निवासी श्याम बिहारी पासवान के पुत्र गुलाब पासवान के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।