कुचाई: बीडीओ साधुचरण देवगम ने किया कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण
उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बीडीओ साधुचरण देवगम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, गुणवत्ता एवं संचालन व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा करते हुए केंद्र में उपलब्ध संसाधनों का आकलन किया गया। निरीक्षण के क्रम में बीडीओ ने भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चि