नैनवां: बाछोला गांव के ग्रामीण कीचड़ व बम्बुल से परेशान, नैनवा विकास अधिकारी से रास्ता दुरुस्त करवाने की लगाई गुहार
Nainwa, Bundi | Aug 6, 2024 नैनवा उपखंड क्षेत्र के बाछोला गांव में खेतों पर जाने वाले रास्ते पर कीचड़ व बंबूलों से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाछोला गांव के ग्रामीणों ने नैनवा विकास अधिकारी से रास्ता दुरुस्त करवाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के दोनों और बम्बुल होने से जहरीले कीड़ों का भय बना रहता है।