नैनवां: देई क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से नदियां उफान पर आवागमन हुआ बंद
Nainwa, Bundi | Aug 5, 2024 मानसूनी वर्षा ने क्षेत्र के ताल तलैया को लबालब कर दिया। क्षेत्र मे रविवार रातभर बारिश का दौर चला। जिससे देई खाळ पर पानी आने से गणेशपुरा खजुरी करवर इन्द्रगढ सडक मार्ग पर आवागमन बंद हो गया ओर पुराना थाना स्कूल की पुलिया पर पानी आने से केशवनगर जाने का रास्ता बंद हो गया। क्षेत्र के पीपल्या एनिकट पर चादर चलने से स्टेट हाईवे 34 देई खटकड सडक मार्ग पर पानी बह निकला।