नैनवां: देई कस्बे के दिव्य श्री श्याम मंदिर पर हरियाली अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, रात्रि को कार्यक्रम हुए आयोजित
Nainwa, Bundi | Aug 5, 2024 देई कस्बे के दिव्य श्री श्याम मंदिर पर हरियाली अमावस्या पर श्याम बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। मंदिर पुजारी ने विशेष फूलों से बाबा का अद्भुत श्रंगार किया। रात्रि को श्याम बाबा के भजनों का गुणगान किया। दर्शन के लिए पिपल्या, जैतपुर, लांबाबरड़ा, सुरली, डोकुन, मोडसा, गणेशपुरा, बंसोली,इन्द्रगढ़, लाखेरी से आसपास क्षेत्र के लोग दर्शन के लिए पहुंचे।