कायमगंज: नवाबगंज में युवक की करंट लगने से हुई मौत, मामा के घर प्लास्टर का काम करते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम
नवाबगंज में मामा के घर आए 24 वर्षीय युवक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक वर्षीय बेटे को छोड़ गया है। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव नियामतपुर खेड़ा निवासी नंदकिशोर का 24 वर्षीय पुत्र शिवम नवाबगंज कस्बा निवासी अपने मामा आलोक शाक्य के घर पर प्लास्टर का काम मिस्त्री के साथ कर रहा था।