#सेवा_संकल्प_अभियान🔸 सेवा की कहानी
स्व सहायता समूह से जुड़कर लाखों का लेनदेन कर रही है पानबिहार की सीमा राठौर
उज्जैन 24 सितम्बर. उज्जैन जिले के पानबिहार ग्राम की निवासी सीमा राठौर पहले अपनी साड़ी की दुकान तो चलाती थी लेकिन उनकी आय महीने में 3000 से 4000 रु के बीच थी । जैसे ही वह महालक्ष्मी स्व सहायता समूह से जुड़ी आजीविका मिशन ने इनको दुकान का विस्तार करने के लिये लोन दिया ।आज ये लाखों रुपए का लेनदेन कर रही हैं। उनकी आमदनी भी 3000 से बढ़कर ₹40 हजार रु महीना हो गई है। अब वे ठाठ से दुकान चला रही है। सीमा राठौर रहती है कि स्वसहायता समूह से हमें आत्म शक्ति मिली है, हम आत्मनिर्भर बने हैं। इसका सारा से प्रधानमंत्री जी को जाता है जिन्होंने इस तरह की योजना चलाई है।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Collector Office Ujjain
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh