#सेवा_संकल्प_अभियान 🔸 सेवा की कहानी
उज्जैन जिले के ग्राम लालपुर निवासी ललिता ने पहले आजीविका के लिए कई दिशाओं में प्रयास किए, किंतु कहीं स्थायी सफलता नहीं मिली। अंततः वे प्रधानमंत्री आजीविका मिशन से जुड़ीं। मिशन के माध्यम से उन्हें जन सेवा केंद्र खोलने के लिए मार्गदर्शन, आवश्यक संसाधन तथा समूह ऋण उपलब्ध कराया गया। इसी सहयोग से उनका सपना साकार हुआ और गांव में ही जन सेवा केंद्र प्रारंभ हो सका। जिससे वे अपने परिवार का पालन पोषण बड़ी आसानी से कर पा रही है
जिला प्रशासन का मानना है कि आजीविका मिशन से जुड़ी ऐसी सफलताओं को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत व्यापक रूप से प्रचारित किया जाना चाहिए, ताकि अन्य ग्रामीण महिलाएं भी समूह ऋण, कौशल और स्थानीय सेवा केंद्रों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित हों।
Chief Minister, MP
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Office Ujjain
3 views | Umaria, Madhya Pradesh | Sep 24, 2026