खिलचीपुर: खिलचीपुर के शीतला माता मंदिर में नवरात्रि के अंतिम दिन 56 भोग, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
खिलचीपुर नगर के पैलेस रोड पर स्थित मां शीतला माता मंदिर पर नवरात्रि के अंतिम दिन 56 भोग का आयोजन किया गया। इस दौरान नवमीं पर शीतला माता का विशेष श्रृंगार कर मन्दिर को आकर्षक सजाया गया था। जहां दर्शन करने के लिए देर रात मन्दिर में भक्तों का तांता लगा रहा। सिंघी परिवार द्वारा बताया कि नगर के खिलचीपुर के पैलेस रोड़ पर शीतला माता अति प्राचीन मंदिर है।