तिलहर/शाहजहांपुर
====
राष्ट्रीय राजमार्ग पर
दौड़ रहे ई-रिक्शा।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद नेशनल हाईवे पर सवारी भरकर दौड़ रहे ई-रिक्शा।आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से भी स्थानीय प्रशासन नहीं ले रहा सबक।
नेशनल हाईवे पर ई-रिक्शों पर लगा प्रतिबंध प्रभावी नजर नहीं आ रहा। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश के बावजूद नेशनल हाईवे पर लगातार ई-रिक्शा सवारी भरकर दौड़ते नजर आ रहे हैं।बावजूद इसके यातायात पुलिस की ओर से ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
नेशनल हाईवे पर ई-रिक्शा में यात्रा करने के दौरान हुई दुर्घटनाओं में कई नागरिक चोटिल हुए हैं।बगैर लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के हाईवे पर दौड़ने वाले इन ई रिक्शा से दुर्घटना के बाद जहां इनमें बैठी सवारियों को शारीरिक और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है तो वहीं सरकार द्वारा भी इन्हें कोई आर्थिक लाभ नहीं मिल पाता है।दूसरी तरफ ई रिक्शा समान लाद कर भी चलते हैं जिसके चलते आए दिन हाईवे पर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।
यातायात विभाग और स्थानीय प्रशासन के द्वारा इन पर लगाम कसने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया जाना चिंताजनक है।
सीओ इशिका सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे पर ओवरलोड सामान और क्षमता से अधिक सवारी बैठाने बाले ई-रिक्शा पर कार्यवाही करने के लिए पुलिस टीम को निर्देशित किया गया है।
Tilhar, Shahjahanpur | Jun 20, 2026