तिलहर/शाहजहांपुर
====
अधिवक्ताओं ने आदेश
का जताया विरोध।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
बार एसोसिएशन ने ई-पंजीकरण मॉड्यूल के विरोध में एक आम सभा का आयोजन किया।सभा के बाद अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।
गुरुवार को विरोध जताने के लिए जमा हुए अधिवक्ता सभा के उपरांत उपजिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचे और एसडीएम जीत सिंह राय को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र दिनांक 04.06.2026 के निर्देशों के माध्यम से ई-पंजीकरण मॉड्यूल के व्यापक प्रसार और प्रभावी क्रियान्वयन की बात कही गई है।यह कदम प्रदेश भर के अधिवक्ताओं,स्टाम्प वेंडरों और डीड राइटरों के स्वरोजगार को प्रभावित कर विधि व्यवसाय पर कुठाराघात है।
एसोसिएशन ने घोषणा की कि जब तक यह आदेश वापस नहीं लिया जाता तब तक तिलहर तहसील के सभी अधिवक्ता प्रतिदिन निबंधन कार्यालय तिलहर में विरोध प्रदर्शन करेंगे।इसके अतिरिक्त वे विरोध स्वरूप सभी राजस्व न्यायालयों में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
तिलहर।
बार एसोसिएशन ने ई-पंजीकरण मॉड्यूल के विरोध में एक आम सभा का आयोजन किया।सभा के बाद अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।
विरोध जताने के लिए जमा हुए अधिवक्ता सभा के उपरांत उपजिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचे और एसडीएम जीत सिंह राय को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र दिनांक 04.06.2026 के निर्देशों के माध्यम से ई-पंजीकरण मॉड्यूल के व्यापक प्रसार और प्रभावी क्रियान्वयन की बात कही गई है।यह कदम प्रदेश भर के अधिवक्ताओं,स्टाम्प वेंडरों और डीड राइटरों के स्वरोजगार को प्रभावित कर विधि व्यवसाय पर कुठाराघात है।
एसोसिएशन ने घोषणा की कि जब तक यह आदेश वापस नहीं लिया जाता तब तक तिलहर तहसील के सभी अधिवक्ता प्रतिदिन निबंधन कार्यालय तिलहर में विरोध प्रदर्शन करेंगे।इसके अतिरिक्त वे विरोध स्वरूप सभी राजस्व न्यायालयों में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
अधिवक्ताओं ने तहसील गेट के बाहर दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों से भी ई-पंजीकरण का विरोध करने की अपील की।इस अवसर इमरान अख्तर,राघवेंद्र सिंह,सत्यपाल गंगवार,सुधीर गंगवार,अवधेश कुमार,सूर्य कुमार,जयओम गंगवार सहित अधिवक्ता मौजूद रहे।