कटेया: उजरी परसौनी गांव में पारिवारिक विवाद में मारपीट, महिला समेत तीन घायल, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच में जुटी
कटेया थाना क्षेत्र के उजरी परसौनी गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल हो गये। मामले में राजू राम ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। आवेदन के अनुसार, चार सितंबर की शाम मूरति देवी अपने पति हरि राम से विवाद कर रही थीं। इसी दौरान उनके पुत्र संजीत राम व गोविंद राम समेत चार लोगों ने हरि राम के साथ मारपीट शुरू कर दी।