घोड़ाडोंगरी: गोलाई बुजुर्ग गांव के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के गोलाई बुजुर्ग गांव के पास बीती रात कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को 108एंबुलेंस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार गोलाई बुजुर्ग गांव के पास कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तवाकाटी गांव निवासी मनोजीत बाइन गंभीर रूप से घायल हो गया।