घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में नए कानून को लेकर आयोजित की गई बैठक ,नए कानून की एसडीओपी ने दी जानकारी
घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में सोमवार शाम करीब 4 बजे नए कानून को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में नए कानून की एसडीओपी रोशन कुमार जैन ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं लोगो को जानकारी दी। रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस चौकी घोड़ाडोंगरी में नवीन कानून लागू होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।