घोड़ाडोंगरी: सिवनपाठ गांव में बाइक पर बैठकर विधायक गंगा उइके ने क्षेत्र का किया निरीक्षण ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
घोड़ाडोंगरी तहसील के सिवनपाठ गांव में बाइक पर बैठकर विधायक गंगा उइके ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। विधायक के बाइक पर बैठकर गांव का निरीक्षण करने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक प्रतिनिधि सिद्धार्थ बिहारे ने बताया कि विधायक गंगा उइके ने बाइक पर बैठकर सिवनपाठ गांव का निरीक्षण का किया।