घोड़ाडोंगरी: नर्सिंग घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम रानीपुर थाना प्रभारी को सौपा ज्ञापन
नर्सिंग घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने मंगलवार को राज्यपाल के नाम रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी को ज्ञापन सौपा। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र महतो ने बताया कि मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेज की मान्यता संबंधित बड़ा घोटाला हुआ है जिसके कारण लाखों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।