घोड़ाडोंगरी: धाराखोह के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, रानीपुर पुलिस जांच में जुटी
रानीपुर थाने के धाराखोह के पास मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।रानीपुर पुलिस ने मंगलवार शाम 7बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भिजवाया। रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि धाराखोह के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई।