घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी के हॉस्पिटल चौक में भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी का जलाया पुतला, हिंदुओं पर दिए गए बयान का किया विरोध
घोड़ाडोंगरी के हॉस्पिटल चौक में मंगलवार को भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया। राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में हिंदुओं पर दिए गए बयान का विरोध कर प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। भाजपा नेता दीपक उइके ने बताया कि राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में हिंदू धर्म पर दिए गए बयान के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला जलाया गया।