बुहाना पंचायत समिति में आज प्रधान पद के लिए चुनाव होगा। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब सबकी नजरें प्रधान की कुर्सी पर टिकी हैं।
पंचायत समिति में कुल 17 सदस्य हैं। इनमें कांग्रेस के 8, भाजपा के 5 और 4 निर्दलीय सदस्य हैं। प्रधान बनाने के लिए 9 सदस्यों का समर्थन जरूरी है।
ऐसे में कांग्रेस बहुमत से सिर्फ एक कदम दूर है, जबकि निर्दलीय सदस्यों के हाथ में प्रधान पद की चाबी नजर आ रही है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपना प्रधान बनाने के लिए जोड़-तोड़ में जुटी हैं। ऐसे में अंतिम समय तक सियासी समीकरण बदलने की संभावना बनी हुई है।
वहीं, चुनाव को देखते हुए पंचायत समिति के बाहर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। अंदर केवल पंचायत समिति सदस्यों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
अब देखना होगा कि बुहाना में प्रधान की कुर्सी पर कांग्रेस का कब्जा होता है, भाजपा बाजी मारती है या निर्दलीय कोई नया सियासी खेल दिखाते हैं।
#Buhana #PanchayatSamiti #PradhanElection #Jhunjhunu #RajasthanPolitics #Congress #BJP #PanchayatiRaj