सेन्हा: ज़िले की छात्रा रोशनी भगत ने इंटर साइंस परीक्षा में राज्य में 9वीं रैंक व जिला टॉप किया, DC बोले- प्रशासन करेगा सम्मानित
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्लस 2 नंदलाल उच्च विद्यालय अरु की छात्रा रोशनी भगत ने शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे जिले का नाम रौशन किया है। जैक द्वारा आयोजित इंटर साइंस परीक्षा में 468 अंक प्राप्त कर वह न सिर्फ लोहरदगा जिले की टॉपर बनीं, बल्कि पूरे झारखंड राज्य में टॉप 10 में शामिल होकर 9वां रैंक हासिल किया है।