श्रीनगर: सात लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
श्रीनगर पुलिस ने अवैध देसी चुलाई शराब के खिलाफ गुरुवार को एक बजे छापामारी अभियान के दौरान सात लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान श्रीनगर उत्तर राय टोला निवासी अनिल कुमार पिता सत्यनारायण ऋषि के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि छापामारी में अनिल कुमार के घर से सात लीटर शराब बरामद हुआ।