चाईबासा: हो साहित्यकार डोबरो बिड़ीउली को रांची में
सरना नव युवक संघ केंद्रीय समिति ने किया सम्मानित
सरना नव युवक संघ केंद्रीय समिति रांची के तत्वावधान में आयोजित सरहुल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम दीक्षांत मंडप में हो साहित्यकार डोबरो बुड़ीउली को सम्मानित किया गया । इस समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की एवं डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के अधिकारी थे । यहां हो भाषा वारङ चिति लिपि के विशेषज्ञ सह प्रख्यात हो साहित्यकार डोबरो बुड़ीउली को उनके हो साहित्य सेवा के लिए शाल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।