चाईबासा: मतदाता जागरूकता के लिए @नोवामुण्डी के टिस्को स्टेडियम में फुटबॉल , वॉलीबॉल मैच और मतदाता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन
टिस्को ग्राउंड को मतदाता जागरूकता से सम्बंधित पोस्टर और होर्डिंग से सुसज्जित किया गया था। मैत्री फुटबॉल मैच और वॉलीबॉल मैच के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों को सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में मतदान तिथि 13 मई को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया । फुटबॉल मैच में बालीझरण पंचायत विजय घोषित हुआ । वॉलीबॉल मैच में नोवामुण्डी कॉलेज की छात्राओं ने विजय प्राप्त किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बाडो, प्रभारी पदाधिकारी स्वीप कोषांग सुश्री ईशा खंडेलवाल, जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की उपस्थित थी ।