बैसाखी का त्योहार एवं सिख साजना दिवस 13 अप्रैल को गुरुद्वारा नानक दरबार चाईबासा में मनाया जाएगा। इसको लेकर चाईबासा गुरुद्वारा में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। वैशाखी वाले दिन शनिवार 11.30 बजे निशान साहिब का चोला बदला जाएगा I उसके बाद कीर्तन एवं 1.30 बजे अरदास के उपरांत गुरु का लंगर वरताया जाएगा I