चाईबासा: पंडरासाली के गालूबासा में 50 वर्षीय महिला के पानी में डूबने से हुई मौत
पंडरासाली के गालू बसा में 50 वर्षीय महिला जीबड़ी गोप की घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई है । शाम के समय महिला नहाने के लिए तालाब गई थी । महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी । इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया । पुलिस ने अस्वभाविक मृत्यु का मामला दर्ज किया हैं । शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिवार वालों को सौंप दिया है ।