चाईबासा: कुमारडूंगी, गोइलकेरा और खूंटपानी प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन
लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित्त पश्चिमी सिंहभूम जिला मे लोकतंत्र के पर्व में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी सुनिश्चित करने के तदर्थ कुमारडुंगी, गोइलकेरा,खूंटपानी प्रखंड के विभिन्न मतदान केन्द्रों में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा ग्राम वासियों को मताधिकार के प्रयोग की महत्ता की जानकारी दी गई।