बक्सर: यूपी से नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे 20 लोग घायल, 12 को हायर सेंटर रेफर किया गया
Buxar, Buxar | Jan 2, 2026 बक्सर में नए साल के पहले दिन अलग अलग हादसों में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इन घायलों को बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाम से देर रात तक मरीजों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। अस्पताल परिसर में घायलों और उनके परिजनों की भीड़ देखी गई। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायलों की संख्या बढ़ने से भीड़ उमड़ पड़ी।