आरा: सदर अस्पताल में सफाईकर्मियों की हड़ताल, 4 महीने से वेतन न मिलने के कारण साफ-सफाई हुई बंद
Arrah, Bhojpur | Sep 18, 2026 सदर अस्पताल की सफाई कर्मी आज से हड़ताल शुरू कर दिए हैं। और सदर अस्पताल के कैंपस में ही धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान सफाई कर्मी महिलाओं ने बताया कि उनका 4 महीने से वेतन नहीं मिला है। वरीय अधिकारियों से जब वह इसकी मांग करते हैं, तो उन लोगों के द्वारा डांट फटकार कर भगा दिया जाता है जिसके वजह से आज से उन्होंने साफ सफाई के काम ठप कर दिया।