गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर शराब कांड में 4 और अन्य मामलों में 5 गिरफ्तार
गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।एसएसपी सुशील कुमार ने गुरुवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विशेष अभियान मे हत्या का प्रयास कांड,परीक्षा अधिनियम,वारंट,शराब सहित अन्य कांडों में 9 को गिरफ्तार किया है।