खैरलांजी: शासकीय शौचालय तोड़ने के आरोप में पांच पर मामला दर्ज, भौरगढ़ सरपंच ने लगाई कार्रवाई की गुहार
खैरलांजी जनपद की ग्राम पंचायत भौरगढ़ के सरपंच देवेंद्र बारेवार एवं पंचायत सदस्यों ने रविवार लगभग दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि पंचायत द्वारा ग्रामीणों और महिलाओं की सुविधा के लिए बाजार चौक में बनाए गए सार्वजनिक शौचालय एवं पेशाबघर को कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सरपंच के अनुसार विरोध करने पर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को धमकाया भी ग