शाहजहांपुर: धूमधाम से शाहजहांपुर में 2026 का आगाज़, देर रात शाह क्लब में जश्न में डूबे लोग
शाहजहांपुर। नववर्ष 2026 का आगाज़ पूरे उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। बुधवार देर रात शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में शाह क्लब में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हुए, जहां संगीत, नृत्य और आतिशबाजी के बीच नए साल का स्वागत किया गया।