शाहजहांपुर: न्यू सिटी ककरा में ई-बस परिचालकों की हड़ताल, 16 घंटे ड्यूटी और तीन माह का वेतन न मिलने से ठप हुआ संचालन
शाहजहांपुर। न्यू सिटी ककरा क्षेत्र में ई-बस परिचालकों की हड़ताल के चलते बसों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया। अत्यधिक ड्यूटी समय और तीन माह से वेतन न मिलने के विरोध में परिचालकों ने धरना-प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। हड़ताल के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।परिचालकों का आरोप है कि उनसे प्रतिदिन 15 से 16 घंटे तक लगातार ड्यूटी कराई जा