गोला प्रखंड के पंचायत भवन नावाडीह में गुरुवार को पशुपालन विभाग रामगढ़ द्वारा गौ पालन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में 50 अनुसूचित जाति वर्ग के महिला एवं पुरुष शामिल हुए। इस दौरान प्रखंड पशु चिकित्सक डॉ राजेश कुमार एवं डॉ उदय कुमार ने लोगों को गाय पालन को लेकर जानकारी दी।