जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (DRCC), बेगूसराय में डीआरसीसी, जिला नियोजनालय एवं श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 'विकसित बिहार के 7 निश्चय' योजनाओं, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, रोजगार सृजन, कौशल विकास, श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा एवं ई-श्रम निबंधन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।
युवा सशक्तिकरण, रोजगार संवर्धन और श्रमिक कल्याण के प्रति जिला प्रशासन, बेगूसराय सतत प्रतिबद्ध है।
#Begusarai
#DRCC
#iprd