आज दिनांक 03 अगस्त 2026 को बीरपुर प्रखंड अंतर्गत गेहरपुर पंचायत, वार्ड संख्या-1 में निर्मित जिले के पहले विशेष मॉड्यूल आधारित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की उपस्थिति में किया गया।
यह आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की 'खेल-खेल में सीखने' (Play-Based Learning) की अवधारणा को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। आकर्षक एवं बाल-अनुकूल वातावरण से युक्त यह केंद्र प्रारंभिक बाल शिक्षा और सर्वांगीण विकास को नई दिशा देगा।
#Begusarai
#ICDS
#iprd